Etawah Auraiya News: मिलेट्स फसलों के मिनी किटों का हुआ निःशुल्क वितरण
इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: महेवा। किसानों को पोषक अनाजों की खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजकीय बीज भंडार महेवा पर ज्वार, बाजरा एवं विभिन्न मिलेट्स फसलों के मिनी किटों का निःशुल्क वितरण किया गया। एडीओ कृषि हर्ष कुमार तथा केंद्र प्रभारी संजीत राव भारतीय ने किसानों को मिनी किट वितरित किए। उन्होंने किसानों से मोटे अनाजों की खेती अपनाने का आह्वान करते हुए बताया कि मिलेट्स पोषण के साथ-साथ कम लागत और कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलें हैं। इनकी खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत खेती एवं मिलेट्स उत्पादन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। इस मौके पर डॉ. अक्षय कुमार भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.