Etawah Auraiya News: माहेश्वरी धर्मशाला में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
इटावा औरैया, अगस्त 3 -- Etawah Auraiya News: भरथना। सावन माह के प्रथम सोमवार पर मोहल्ला मोतीगंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में भगवान शिव का विशेष पूजन, जलाभिषेक एवं महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। भजन-कीर्तन में गायक योगेश अजनबी ने भोले तेरी जटा से बहती है गंग धारा तथा भोलेनाथ से निराला, शंभूनाथ से निराला कोई और नहीं जैसे सुमधुर शिव भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं राजू फाइटर ने त्रिलोक पति दाता, सुखधाम स्वीकारो मेरे प्रणाम एवं शिवनाथ तेरी महिमा जब तीनों लोक गाए, झूमें धरा गगन भी नाचे, दसों दिशाएं भजन प्रस्तुत कर भक्तों को शिवभक्ति में सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: शंख ध्वनि, ढोल-ताशे, हर-हर, बम-बम से गूंजे शिवालय सूर्यांश कुमार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.