Etawah Auraiya News: मालगाड़ी की चपेट में आने से पिता की मौत, बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं
इटावा औरैया, नवम्बर 9 -- Etawah Auraiya News: इकदिल, संवाददाता। डीएफसी रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की कटकर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव लोहिया दौलतपुर निवासी राकेश पुत्र राममूर्ति सुबह खेत की जुताई की तैयारी देखने जा रहे थे। गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर ले आए। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश दो भाइयों में छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी भारती देवी, बेटा मनीष और दो बेटियां शालू व रिंकी हैं। मृतक बेटे मनीष ने बताया पिता जुताई के लिए खेत देखने गए थे तभी हादसा हो जाने से उनकी मौत हो गई। सबसे दुखद बात यह है कि बड़ी बेटी शालू की शाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.