Etawah Auraiya News: मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने को तीन किन्नर पानी की टंकी पर चढ़, मचा हड़कंप
इटावा औरैया, अक्टूबर 1 -- Etawah Auraiya News: फोटो.32.पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करते किन्नर। इटावा, संवाददाता। दूसरे गुट के किन्नरों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर तीन किन्नर पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनके हाथ में पेट्रोल भरी बोतल भी थी। जानकारी पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने तीनों को समझा बुझाकर नीचे उतारा। घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की है।तीन किन्नर बेला रानी, तमन्ना और शिवानी ने थाना पुलिस से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर अपनी मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी थीं। उनके हाथ में पेट्रोल की बोतल देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया। किन्नरों के दूसरे गुट की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.