Etawah Auraiya News: मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप
इटावा औरैया, जुलाई 25 -- Etawah Auraiya News: भरथना। गाली गलौज, मारपीट जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एक नामदर्ज समेत उसके दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कस्बा के मोहल्ला मोतीगंज निवासी प्रशांत अवस्थी ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह सीताराम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है, 24 जुलाई की दोपहर विपक्षी नर नारायण निवासी अहेरीपुर थाना बकेवर अपने दो साथियों के साथ आए और स्कूल संपत्ति में अस्थाक्षेप को लेकर गाली गलौज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर मारपीट करने लगे और स्कूल आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक विपक्षी ने विद्यालय में मेरे लगाए ताले हटाकर जबरन अपना ताला लगा दिया जिस पर मैने भी अपना ताला लगा दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: शिक्षिका ने शिक्षक पर जानलेवा धमकी का लगाया आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.