इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के गांव नगरिया सरावा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर व रास्ते में रोककर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। मोहित ने बताया कि वह घर पर अकेला था। आरोप है कि परिवार के ही करीब आधा दर्जन लोग पुराने विवाद को लेकर योजनाबद्ध तरीके से उसके घर पहुंचे और अकेला पाकर उसके साथ मारपीट की। उसकी चीख-पुकार सुनकर भाई अंकित शर्मा और भाभी सोनी देवी मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अंकित शर्मा और सोनी देवी को भी चोटें आई हैं।वहीं दूसरे पक्ष के शिव प्रकाश ने बताया कि वह दूसरे पक्ष के घर के सामने से निकल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पूर...