Etawah Auraiya News: मामूली रकम के विवाद में युवक को पीटा
इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। महज दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मुबारकपुर गांव में दबंगों ने एक युवक को दो बार मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। आकाश पुत्र रामकरन के मुताबिक, गांव के एक युवक पर उसके दो हजार रुपये बकाया थे। रुपये मांगने पर आरोपी अपने भाई के साथ मिलकर आकाश की पिटाई कर दी। गुरुवार सुबह मामला फिर गरमा गया। आरोप है कि आरोपी ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर दोबारा हमला कर दिया। मारपीट में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.