Etawah Auraiya News: मामा के घर आए अधेड़ की ऑटो की टक्कर से मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 13 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मामा के घर के बाहर टहलते समय एक अधेड़ की आटो की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर के बाद उनको इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। चौबिया थाना क्षेत्र के भदामई निवासी 58 साल के अर्जुन सिंह यादव सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सराय ऐसर स्थित अपने मामा रूपलाल के घर आए थे। मामा का नाती घायल हुआ था, उसी को देखने के लिए आए थे। सोमवार देर शाम छोटे मामा के घर से पास में बने बड़े मामा भोले के घर जा रहे थे। इसी दौरान जसवंतनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क किनारे पैदल जाते समय पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद आटो का पहिया उनके पेट के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देखकर परिवार के लोग उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.