इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। विकासखंड बसरेहर की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों ने मानदेय में कटौती को लेकर आवाज बुलंद की है। पंचायत सहायकों का कहना है कि उन्हें महज 6000 रूपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, इसके बावजूद छुट्टियों के नाम पर मानदेय काट लिया जा रहा है। इस संबंध में पंचायत सहायकों ने एडीओ पंचायत को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सहायकों ने आरोप लगाया कि कई पंचायतों में न तो इंटरनेट की समुचित व्यवस्था है और न ही काम करने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पंचायत सहायकों ने कुछ सचिवों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कार्यों में भी कथित रूप से सुविधा शुल्क के आधार पर अपने लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। इससे पंचायत सहायकों के सामने काम करने में दिक्कतें ...