इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। शारदीय नवरात्र के द्वितीय दिवस सोमवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। माँ के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व है। माता के इस स्वरूप में हाथ में जप माला और कमंडल है। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से भक्तों को तप, त्याग और वैराग्य की प्राप्ति होती है और कष्ट दूर होते हैं।महेवा ब्लॉक के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं ने पहुंचकर माँ को चुनरी, नारियल, फल-फूल अर्पित किए। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-शांति की कामना पुजारियों ने बताया कि दूसरे दिन का रंग हरा होता है जो विकास और शांति का प्रती...