Etawah Auraiya News: मां-बेटे की पिटाई में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, अगस्त 22 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी मुनीषा देवी पत्नी स्वर्गीय मिथलेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी गांव के चार नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 18 अगस्त की देर रात वह अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोसी गांव कथगवां निवासी शीतल अपने दो सगे भाइयों और बेटे के साथ उनके घर पहुंचा और उनके बेटे निखिल से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर चारों आरोपितों ने निखिल को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बेटे की चीख-पुकार सुनकर जब मुनीषा देवी उसे बचाने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.