इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। घटना के समय उसकी मां दवा लेने के लिए घर से बाहर गई थीं। वापस लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवती की आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पिता ने मंगलवार को थाने पहुंचकर पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी के अचानक लापता होने से उन्हें उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका है। पुलिस से युवती की जल्द तलाश कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, मुकदमा दर्ज थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम को सक...