इटावा औरैया, अक्टूबर 19 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच सोमवार को इकदिल क्षेत्र में नवदुर्गा प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। कांकरपुर, पिलखर और चितभवन नहर पुल घाटों समेत विभिन्न स्थानों पर देर शाम तक करीब 30 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। नगर के मोहल्ला लुधियात स्थित अवंतीबाई पार्क से मां दुर्गा की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव की खुशियां साझा कीं। पूरे नगर में माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद कांकरपुर नहर पुल घाट पर विधि-विधान के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सिद्धिदात्री की आराधना के साथ नवरात्र संपन्न, आज शहर भ्रम...