Etawah Auraiya News: मां कालिका मंदिर में स्कंदमाता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को कस्बे के प्रसिद्ध मां कालिका मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। सुबह से ही मंदिर में मां के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता के दर्शन के लिए लाइने लगी रहीं। पांचवें दिन मां कालिका का विशेष श्रृंगार स्कंदमाता के रूप में किया गया। मां को पीले वस्त्र, फूलों की माला और चुनरी अर्पित की गई। पुजारी विनोद चौबे ने बताया कि स्कंदमाता को ज्ञान और मोक्ष की देवी माना जाता है। इनकी पूजा से संतान संबंधी कष्ट दूर होते हैं।सुबह मंगला आरती के बाद से ही मंदिर में घंटा-घड़ियाल बजने लगे। महिलाओं ने अखंड ज्योति के दर्शन कर फल, नारियल, बताशे का प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पांचवें दिन हुई स्कंदमाता की पूजा-अर्चना, भक्तिमय हुआ मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.