इटावा औरैया, अक्टूबर 31 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। रामलीला महोत्सव में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। गुरुवार रात सीओ आयुषी सिंह ने नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ ने बस स्टैंड चौराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, रामलीला रोड, रेलमंडी और लुधपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रास्ते में मिलने वाले लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही रामलीला महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न होने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...