Etawah Auraiya News: महेवा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 51 लोगों ने किया रक्तदान
इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: महेवा, संवाददाता। सीएचसी परिसर में रक्तदाता समूह के संयोजन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ सहकारी संघ महेवा के अध्यक्ष राजीव चौधरी और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा ने फीता काटकर किया। जिला अस्पताल से डॉ. नवनीत कुमार, काउंसलर रजनी, अनिल चतुर्वेदी, लैब टेक्नीशियन अर्जुन सिंह, अंकिता बघेल, प्रतिमा शाक्य, राघवेंद्र सिंह, सुरेश, शिवम राजपूत, सचिन यादव सहित टीम ने जांच के बाद सुरक्षित रक्त संग्रह किया। समूह सदस्य शरद तिवारी और सौरभ परिहार ने क्षेत्रवासियों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की और कहा कि रक्तदान जरूरतमंद का जीवन बचाता है। शिविर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. गौरव त्रिपाठी, पत्रकार वीरेंद्र पोरवाल, रविंद्र सिंह चौहान सहित कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.