इटावा औरैया, अक्टूबर 19 -- Etawah Auraiya News: महेवा। नवरात्रि के बाद मूर्ति विसर्जन की तैयारी को लेकर प्रशासन चुस्त हो गया है। सोमवार को एसडीएम भरथना काव्या सी के आदेश और तहसीलदार हर्ष निशांत के निर्देशन में राजस्व लेखपाल राहुल गोयल ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। लेखपाल राहुल गोयल ने ग्राम प्रशासक बहेड़ा विजय प्रताप सिंह सेंगर और महेवा प्रशासक कुमुद सिंह की मौजूदगी में देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर किनारे जगह चिह्नित कर गड्ढे खुदवाए, साफ-सफाई कराई और नहर की ओर बैरिकेडिंग व बांस-बल्ली लगवाकर सुरक्षित विसर्जन के लिए स्थल निर्धारित किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी महेवा रजनीश तिवारी, कांस्टेबल अवधेश शर्मा, सुरजन सिंह पाल, राजू दुबे, अमित भदौरिया, पंचायत सहायक नंदिनी ठाकुर, गोपाल सेंगर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: देवी विसर्जन श...