Etawah Auraiya News: महेवा में भी बिजली का संकट, लोग परेशान
इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: महेवा। महेवा क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं।यहां ना तो रात में बिजली आती है और ना दोपहर में बिजली आती है। इसके चलते गर्मी और मच्छर परेशान कर रहे हैं। रात में बिजली की आवाजाही बनी रहती है। इसके कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती। अक्सर रात में फाल्ट हो जाने के कारण बिजली चली जाती है और एक बार बिजली गई तो फिर घंटे दो घंटे से पहले बिजली सप्लाई दोबारा चालू नही हो पाती। अक्सर जब लोगों के सोने का समय होता है तभी बिजली चली जाती है। दोपहर में भी लगभग तीन घंटे बिजली गोल रहती है। इसके चलते लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.