Etawah Auraiya News: महिला से गाली-गलौज व मारपीट, मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, सितम्बर 15 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। क्षेत्र के नवादा खुर्द कलां गांव में एक विधवा महिला के साथ गाली-गलौज मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नवादा खुर्द कलां निवासी विधवा महिला उमा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक उसके दरवाजे पर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला को कई चोटें आईं।पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल महिला को एचसी में परीक्षण के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला से मारपीट, आंख में आई गंभीर चोट पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.