इटावा औरैया, अगस्त 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रेलवे स्टेशन पर एक महिला सिपाही ने ई रिक्शा चलाने वाले के साथ जमकर अभद्रता की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस की वर्दी पहने महिला सिपाही का मंगलवार रात 11 रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े ई रिक्शा चलाने वाले से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिला सिपाही ने ई रिक्शा चालक के साथ खूब अभद्रता की। ई रिक्शा चालक के साथ की जा रही अभद्रता का किसी ने वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बुधवार को वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। महिला ने ई रिक्शा चालक के साथ न केवल गालीगलौज की बल्कि मारपीट भी की। बचाने का प्रयास करने वाले दुकानदारों के साथ भी महिला सिपाही ने अभद...