Etawah Auraiya News: महिला ने दो भाइयों पर धमकाने का लगाया आरोप
इटावा औरैया, जुलाई 20 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के गांव उधन्नपुरा निवासी सोमवती देवी पत्नी महेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर पड़ोस के दो सगे भाइयों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार सुबह पड़ोसी के घर की छत से समरसेबल के पाइप का पानी उनकी छत पर बिछी चारपाई पर गिर गया, जिससे चारपाई भीग गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि शाम को पड़ोसी के दोनों बेटे दीवार फांदकर उनकी छत पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए उनके इकलौते पुत्र की हत्या करने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले दोनों युवक वहां से चले गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.