Etawah Auraiya News: महिला को पड़ोसी ने पीटा
इटावा औरैया, जुलाई 5 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। गांव ज्ञानपुरा लालपुरा निवासी रेखा देवी पत्नी प्रजीत ने थाने में तहरीर देकर गांव के दो भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया शनिवार शाम को वह मोहल्ले में खेल रहे अपने बच्चे को लेने गई थी। तभी गांव के दो भाई उसे रास्ते मे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने पीट दिया। और उसके 5 वर्षीय पुत्र को धक्का मारके गड्ढे में गिरा दिया। चाकू दिखाकर उसे धमकाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.