इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: इटावा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने शहर में शनिवार की शाम को शहर में बनाए गए वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने विशेष रूप से साफ सफाई पर जोर दिया और अब इस सेंटर के बेहतर तरीके से रखरखाव के लिए कहा। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के बारे में पूरी जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि इसका संचालन इस तरीके से किया जाना चाहिए कि यह अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर सके। जिन उद्देश्यों को लेकर वन स्टॉप सेंटर बनाए गए हैं उसी आधार पर कामकाज किया जाना चाहिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने महिला आयोग की अध्यक्ष को इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि किस तरह से काम किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।

हि...