Etawah Auraiya News: महिला अस्पताल में लगाए गए 120 पौधे
इटावा औरैया, जुलाई 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिला महिला चिकित्सालय इ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ के अवसर पर 120 पौधों का रोपण किया गया। पौधे लगाने के बाद सीएमएस ने सभी को पौधों की देखरेख और उनकी सुरक्षा का भी संकल्प दिलाया। वृक्षों का महत्व बताते हुए उन्होंने कि स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षों का होना अत्यंत आवश्यक है।अधिकांश बीमारियों से बचाव स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण से ही संभव है। यदि हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त होगा तो अनेक बीमारियाँ स्वतः ही कम हो जाएँगी। इस अवसर पर डा.प्रभात कुमार, डा.रुचि पटेल, डा.प्रियंका रानी , हॉस्पिटल मैनेजर डा.सरताज अहमद, सुनील कुमार , राम प्रताप फार्मासिस्ट , नीतू मेट्रन,प्रभात सुपरवाइजर एवं समस्त कर्मचारियों ने पौधारोपण किया । ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.