Etawah Auraiya News: महिलाओं से गहने पार करने वाली तीन महिलाएं दबोचीं
इटावा औरैया, नवम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: उदी। थाना पछायगांव पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के जेवरात पार करने वाले गिरोह की तीन शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं के कब्जे से चोरी के मंगलसूत्रों की बिक्री से मिले14,790 नकद और खिलौने बरामद किए गए हैं। गिरोह की एक सदस्य के खिलाफ आगरा में गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी के कई मामले पहले से दर्ज है। गांधीनगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी निशी पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 16 अक्टूबर को वह अपनी सास के साथ ग्राम नायकपुरा स्थित संकटा माता मंदिर में पूजा करने आई थीं। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दोनों के गले से सोने के मंगलसूत्र पार कर दिए। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसएसपी बृजेश कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.