Etawah Auraiya News: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार
इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना कस्बे में महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील इशारे व फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसआई दीपक सिंह भाटी पुलिस टीम के साथ लखना तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रास्ते पर एक युवक महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आसिफ पुत्र शकील, उम्र 19 वर्ष, निवासी पुखरायां, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात बताया युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.