इटावा औरैया, अगस्त 7 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। थाना क्षेत्र के ताखा चौराहे पर महिलाओं,लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। थाना क्षेत्र मे पांच अगस्त को पुलिस टीम क्षेत्र में देखभाल शांति व्यवस्था व गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ताखा चौराहे पर एक व्यक्ति आने-जाने वाली महिलाओं व लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कस रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की हरकतों को स्वयं देखा और उसे रंगे हाथों दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक नरेद्र कुमार मिश्रा ने बताया आरोपी जयकरन उर्फ कन्हैया निवासी ग्राम तमोरी को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: महिलाओं-युवतियों पर फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार,...