इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भतौरा के पंचायत घर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकार मित्र लालमन और राजेंद्र सिंह ने महिलाओं के अधिकारों, वृद्धजनों के अधिकारों तथा किन्नर समुदाय के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए, ताकि शोषण या अन्याय की स्थिति में वह कानूनी सहायता प्राप्त कर सके।कार्यक्रम में पंचायत सहायक अंजली, रविता, रिंकी देवी सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: आर्थिक तंगी न्याय में नहीं बनेगी बाधा : डॉ. नरेंद्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...