इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सजे दो रथ आकर्षण का केंद्र रहे। पहले रथ पर महर्षि वाल्मीकि और दूसरे पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर विराजमान रहे। शोभायात्रा में महिलाओं सहित समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पिंकू गोयल उर्फ रणधिश गोयल, अभिषेक गोयल, फरियाद भारती, उमेश राजपूत उर्फ डुल्ले, रजत राजपूत और अमरजीत वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह और थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान पुलिस बल के साथ तैनात रहे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: भगवान वाल्मीकि की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाल...