Etawah Auraiya News: मलाजनी में फ्लाईओवर की सर्विस रोड के गड्ढे से फंसी ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो घंटे जाम
इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलाजनी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर बने गड्ढे सोमवार शाम जाम का कारण बन गए। इटावा से आगरा की ओर जा रही ओवरलोड ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया गड्ढे में फंस गया। इससे ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाला हुक टूट गया और राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम से निकलने की जल्दबाजी में कुछ वाहन चालकों ने गलत दिशा से वाहन निकालने का प्रयास किया। इससे इटावा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी आमने-सामने वाहन आ जाने के कारण यातायात ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों ने सर्विस रोड के रखरखाव में लापरवाही को जाम की वजह बताया। उनका कहना था कि सड़क पर गड्ढे होने के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.