Etawah Auraiya News: मलाजनी के पास हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव, यातायात प्रभावित
इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। लगातार हो रही बारिश के चलते नेशनल हाईवे पर मलाजनी गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के किनारे बनी सर्विस रोड पर जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने और गड्ढे होने से यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों को पानी के बीच से बेहद धीमी रफ्तार में निकलना पड़ा। जिससे कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। सड़क पर अधिक पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। इससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहा। अचानक गड्ढे में पहिया जाने से वाहन अनियंत्रित होने की आशंका बनी रही। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इस स्थान पर जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से सर्विस रोड पर जल निकासी की स्थायी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.