इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मैनपुरी रेलवे लाइन के नीचे अंडर ब्रिज बनाया गया है जहां से 24 घंटे वाहनों का आना-जाना बना रहता है। यहां अंडर ब्रिज के ठीक बीचो बीच सड़क बदहाली की स्थिति में थी इसलिए इसकी मरम्मत कराई गई थी ताकि आवागमन सामान्य रह सके और वाहन चालकों को परेशानी ना हो लेकिन मरम्मत के अगले दिन ही सड़क उखड़ गई। अब स्थिति यह है कि सड़क पर डामर कहीं नहीं है और सड़क पर गिट्टी बिछी है जिससे कोई हादसा भी हो सकता है लेकिन जिम्मेदारों ने मरम्मत कराने के बाद इसकी चिंता नहीं की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...