इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में गुरुवार को तीसरे दिन व्यास स्वामी श्याम नारायण महाराज ने श्रीमद्भागवत पुराण के प्रसंगों के माध्यम से जड़ भारत, ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद और भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनाई। व्यास ने कहा कि मनुष्य को सांसारिक मोह-माया में उलझने के बजाय भगवान की भक्ति, आत्मचिंतन और सद्कर्मों के मार्ग पर चलना चाहिए। श्रीमद्भागवत पुराण में वर्णित जड़ भारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जीवन में वैराग्य और आत्मज्ञान का विशेष महत्व है। वहीं, बालक ध्रुव के चरित्र के माध्यम से उन्होंने समझाया कि दृढ़ संकल्प, अटूट श्रद्धा और सच्ची भक्ति से मनुष्य अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।विपरीत यह भी पढ़ें- Gonda News: अहंकार व क्रोध से जीवन में होता ...