इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए गण् विशेष अभियान में मतदान केंद्रों पर बीएलओ तो डटे रहे, लेकिन मतदाता कम संख्या में ही पहुंचे। ज्यादातर समय मतदान केंद्रों और बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। एक दो की संख्या में मतदाता पहुंचते रहे । जो मतदाता बूथ पर पहुंचे उनमें भी फॉर्म 6 जमा करने वाले कम संख्या में थे। कई मतदाता तो इसलिए गए थे ताकि वे मतदाता सूची में अपना नाम देख सकें। अभियान के चलते सुबह सभी बूथों पर बीएलओ पहुंच गए थे और मतदाता सूची व फॉर्म के साथ वहां बैठे रहे। एक दो करके मतदाता आते रहे और सूची देखते रहे । सनातन धर्म इंटर कॉलेज में दोपहर करीब 12 बजे तक दो मतदाता ऐसे पहुंचे थे, जिन्होंने सूची में नाम शामिल करने के लिए फॉर्म 6 जमा किया था । कई कई मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए ही प...