इटावा औरैया, जुलाई 17 -- Etawah Auraiya News: इटावा। नोजवानाने अली अकबर इटावा की ओर से हर साल की तरह इस साल भी 7वीं मजलिस ए अज़ा का आयोजन आज शनीवार को रात 8 बजे बड़ा इमामबाड़ा पक्की सराये में मौलाना जनाब अनवारुल हसन जैदी की अध्यक्षता में किया गया है। मजलिस में मौलाना गुलाम हुसैन रिज़वी दिल्ली तक़रीर करेंगे, मरसिया ख्वानी हसन अली मुजफ्फरनगर करेंगे। पेशख्वानी अख्तर अब्बास रिज़वी, नोहाख्वानी तनवीर हसन, राहिल सगीर, शाबिल हुसैन सैफू, जीशान हैदर करेंगे। मजलिस के दौरान ताबूत हज़रत अली अकबर, अलम मौला अब्बास, ज़ुलजना, झूला हज़रत अली असगर की जियरतें बरामद होंगी। जियारत के लिए औरतों के पर्दे का इंतजाम किया गया है। यह भी पढ़ें- अली का जिक्र करना व सुन्ना इबादत है बाद मजलिस व जियारत नज़र ए मौला होगी। नोजवानाने अली अकबर इटावा ने मोमनीन से शिरकत की अपील की है।

ह...