Etawah Auraiya News: मजदूरी करने के लिए घर से निकले अधेड़ का मिला शव
इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- ओवरब्रिज के पास मिला शव Etawah Auraiya News: इकदिल, संवाददाता। नगर के ओवरब्रिज के पास शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्विस रोड किनारे एक गड्ढे में अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मोहल्ला लुधियात निवासी 58 वर्षीय मोहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मोहर सिंह गुरुवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी देर इंतजार करने के बाद परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उनकी छोटी बेटी अनामिका अपनी मां के साथ उन्हें तलाशने निकलीं, मगर उनका कोई सुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.