इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। हजारी महादेव मंदिर में हज़ारों की संख्या में वाहन पहुंचते हैं। मेला कमेटी ने दोपहिया वाहनों बाइकों का स्टैंड ठेके पर दे दिया है। और 30 रुपये का भारी शुल्क लगाकर सारा बोझ बाइक चालकों पर डाल दिया है।

श्रद्धालुओं की संख्या हजारी महादेव मंदिर पर प्रत्येक सोमवार को 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पार्किंग की अवैध बसूली के कारण कांवड़ियों और दूर-दराज से आने वाले भक्तों पर मार पड़ रही। डाक कांवड़ियों के जत्थों में 25 से 30 बाइकें एक साथ चलती हैं। जब ये जत्थे और आसपास के गांवों से आने वाले हजारों बाइक सवार मंदिर के समीप पहुंचते हैं तो उन्हें जबरन बाइक स्टैंड पर रोक दिया जाता है।

अत्यधिक शुल्क का विरोध मात्र कुछ मिनटों के दर्शन के लिए 30 रुपये प्रति बाइक का शुल्क वसूलना श...