इटावा औरैया, जुलाई 13 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियां गंदगी और गंदे पानी से लबालब भरी पड़ी हैं। कई दिनों से सफाई न होने के कारण पूरे परिसर में दुर्गंध फैल रही है। इससे प्रतिदिन मंडी में आने वाले किसानों, व्यापारियों और मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: नवीन मंडी व्यापार संघ ने सचिव को ज्ञापन सौंपासफाई की समस्या मंडी में रोजाना सैकड़ों किसान अपनी उपज लेकर बिक्री के लिए पहुंचते हैं। वहीं बड़ी संख्या में मजदूर भी पूरे दिन मंडी में काम करते हैं। लेकिन परिसर में फैली गंदगी, जलभराव और बदबू के कारण लोगों का वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर कई स्थानों पर जमा हो गया है, जिससे मच्छरों ...