इटावा औरैया, अगस्त 16 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। भरथना रोड पर वरीपुरा के पास भैंस की टक्कर से बाइक से गिरकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे नाती और बाबा बालबाल बच गये। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महासिंगपुरा निवासी 61 वर्षीय निदानी देवी अपने पति सूबेलाल और नाती बबलू के साथ भरथना में सत्संग में शामिल होने गई थीं। शनिवार को तीनों मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक हर्राजपुरा के पास पहुंची, तभी अचानक सामने आई भैंस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर बैठी निदानी देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चला रहे नाती बबलू और उनके पति सूबेलाल बाल-बाल बच गए। परिजन घायल महिला को ऑटो से बकेवर स्थित 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मेडिकल परीक्षण के बाद निदा...