इटावा औरैया, अक्टूबर 3 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। बकेवर-लखना पोस्ट ऑफिस से आरडी खाताधारकों को परिपक्वता पर नकद भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जिससे खाताधारक परेशान हैं। कस्बा निवासी छोटन ने बताया कि उनकी आरडी पिछले माह 27 को परिपक्व हुई, भुगतान नहीं मिला तो खाते को लखना ट्रांसफर कराया, वहां भी सिर्फ 10 हजार मिले। अमजद मिस्त्री ने बताया दो दिन से भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं, कैश न होने की बात कही जा रही है। कई खाताधारकों को पांच-छह दिन से भुगतान नहीं मिला। कहीं केवाईसी तो कहीं नेट की समस्या बताई जा रही है। बकेवर के कार्यवाहक पोस्टमास्टर कौशल किशोर ने बताया केवाईसी के बाद भुगतान दिया जा रहा है, ऑफिस में 60 हजार की लिमिट है, अधिक राशि जिला मुख्यालय से मंगाकर दी जाएगी। लखना पोस्टमास्टर उदय प्रताप सिंह ने इंटरनेट गड़बड़ी की बात कहते हुए अध...