Etawah Auraiya News: भारोत्तोलन मे इस्लामिया कॉलेज प्रथम
इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। माध्यमिक विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। गुरुवार की शाम को भारोत्तोलन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सेदारी की। इस प्रतियोगिता में इस्लामिया इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज सिंडौस द्वितीय और जन सहयोगी इंटर कॉलेज पृथ्वीपुर तृतीय स्थान पर रहा। जिला क्रीड़ा सचिन हिमांशु यादव ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। हिमांशु यादव ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का सिलसिला जारी है। अलग-अलग विद्यालयों में अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं, हालांकि बारिश के कारण कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बाक्सिंग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.