इटावा औरैया, सितम्बर 23 -- Etawah Auraiya News: इटावा। भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा ने आईटीआई के पास स्थित सैनिक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन आयोजित किया । विद्यालय के इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अध्यापक पंकज कुमार तथा दो मेधावी विद्यार्थियों, अर्पित कुमार व गुलशन का अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पार्पण कर वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। शाखा के अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित ने परिषद का परिचय देते हुए बताया कि अपने पांच सूत्रों के अंतर्गत संस्कार के तहत शाखा द्वारा प्रतिवर्ष विद्यालयों में जाकर श्रेष्ठ शिक्षक एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाता है।शाखा के वरिष्ठ सदस्य आचार्य महेश चंद...