इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा। भारतीय जैन मिलन इटावा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह लालपुरा स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित हुआ। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाजसेवा, संगठन की एकता तथा जैन सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली। समारोह में आकाशदीप जैन को अध्यक्ष, मनोज जैन 'निवेश गुरु' को महामंत्री तथा रजत जैन को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। एक दर्जन नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी शपथ ली। क्षेत्रीय अध्यक्ष नीता जैन, क्षेत्रीय मंत्री अरविन्द जैन, क्षेत्रीय संयोजक शिवकांत जैन एवं वैभव जैन ने शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष आकाशदीप जैन व महामंत्री मनोज जैन ने शाखा को सक्रिय एवं मजबूत बनाते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सेवा कार्य का संकल्प लिया। कोषाध्यक्ष रजत जैन ने भी संगठन के प्रति पूरी न...