इटावा औरैया, अगस्त 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कार्यालय में ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि सेनानियों के बलिदानों से हमें यह स्वतंत्रता मिली है अब हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम करना है।‌ सभी को एक जुट होकर इस लक्ष्य को हासिल करना है। इस मौके पर अशोक चौबे, कृपा नारायण तिवारी पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर दोहरे, मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: विकास भवन में ध्वजारोहण यह भी पढ़ें- Kodarma News: सांसद कार्यालय में भाजपा ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्र...