Etawah Auraiya News: भागवत में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन
इटावा औरैया, नवम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत नवादा खुर्द कलां स्थित श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य रामश्याम तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर और भावपूर्ण वर्णन किया।भगवान की बाल लीलाओं के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। गोवर्धन लीला और गिरिराज पूजन का प्रसंग सुनाया गया। कथा में आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना वध, शकटासुर वध, माखन चोरी और कालिया नाग मर्दन के प्रसंग सुनाए। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल से ही अपनी अद्भुत लीलाओं के माध्यम से अधर्म और अत्याचार का अंत कर भक्तों की रक्षा की। गोकुल में माखन चोरी की लीलाओं के माध्यम से भगवान ने भक्तों को प्रेम, वात्सल्य और भक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.