Etawah Auraiya News: भागवत कथा में गूंजा सच्ची मित्रता का संदेश
इटावा औरैया, जुलाई 25 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। नगर लखना की सब्जी मंडी स्थित तालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 15 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा व्यास पंडित इन्द्रेश शास्त्री ने श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सच्ची मित्रता प्रेम, त्याग और समर्पण पर आधारित होती है। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों की हर परिस्थिति में रक्षा करते हैं तथा श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करने से जीवन मंगलमय बनता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.