Etawah Auraiya News: भाई बहन की मौत से दोनों परिवारों में मचा कोहराम
इटावा औरैया, सितम्बर 14 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। बाइक सवार भाई बहन की हादसे में मौत से दो परिवारों में कोहराम मच गया। युवक अपनी बहन को बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने जा रहा था तभी हादसा हो गया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। घटना की जानकारी से दोनों के गांवों में मातम छाया रहा। नगला चंदेल भरथना के रहने वाले अशोक कुमार सोमवार की सुबह अपनी बहन मायादेवी को उसकी ससुराल अडडा बिहारी बसरेहर में छोड़ने जा रहा था तभी हादसा हो गया। हादसे में अशोक कुमार की मौत हो गई लेकिन बहन मायादेवी गंभीर घायल हो गई। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों की मौत से एक नहीं बल्कि दो परिवारों को खून के आंसू दे गई। अशोक के गांव भरथना के नगला चंदेल में घटना की जानकारी पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया। गांव से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.