Etawah Auraiya News: भरेह-चकरनगर रोड पर दिखा तेंदुआ, दहशत, 20 मिनट रुका रहा वाहन सवार
इटावा औरैया, अगस्त 21 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर, संवाददाता। थाना भरेह क्षेत्र में तेंदुआ के दिखने से लोगों में दहशत है। गुरुवार शाम भरेह-चकरनगर रोड पर एक युवक को तेंदुआ खड़ा मिला, जिसके कारण वह करीब 20 मिनट तक सड़क पर ही रुका रहा। बछेड़ी मोड़ पर प्राइवेट दूध डेयरी चलाने वाले विजय कुमार रोजाना पिकअप से गांव-गांव जाकर दूध एकत्र करते हैं। गुरुवार शाम वह रोज की तरह भरेह क्षेत्र में दूध लेने जा रहे थे। थाना भरेह से 500 मीटर पहले रोड पर उन्हें तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर वह डर गए और वाहन रोककर खड़े हो गए। लगभग 20 मिनट बाद जब तेंदुआ बीहड़ की तरफ चला गया तब वह आगे जा सके। यह भी पढ़ें- Bahraich News: मस्ती करते दिखा तेंदुए का जोड़ा,रोशनी पड़ने पर छोड़ी राह विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने पहली बार रोड पर तेंदुआ देखा है। वह अकेले थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.