Etawah Auraiya News: भरत मिलाप शोभा यात्रा ने किया नगर का भ्रमण
इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में रावण दहन के बाद देर शाम शहर कोतवाली के बाहर भरत मिलाप का आयोजन किया गया। यहां पर श्रीराम व भरत लाल का मिलन देख लोगों की आंखें भर आई। इसके बाद शहर में भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में देवी देवताओं की झांकियां शामिल थी। जगह-जगह आरती पूजन व पुष्प वर्षा कर भरत मिलाप शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। प्रमुख मार्गों के भ्रमण के बाद देर रात शोभायात्रा समिति के कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा कोतवाली चौराहा, नगर पालिका चौराहा, राजा गंज चौराहा, पुराना अस्पताल, मिश्री टोला तिराहा, पुरबिया टोला, तलैया मैदान, कुंज, छैराहा, कटरा टेकचंद, पचराहा, राजा गंज होती हुई देर रात समिति के जटपुरा स्थित कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.