Etawah Auraiya News: भरत मिलाप और भोलेनाथ की बारात में गूंजे जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारे
इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर,संवाददाता। नगर की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में गुरुवार रात भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने की लीला का मंचन किया गया। सब्जी मंडी स्थित तालाब मंदिर पर हुए भरत मिलाप के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। श्रीराम को वापस आता देख भरत और शत्रुघ्न का मिलन देख पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष लगाए। लीला में श्रीराम ने माताओं के साथ गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र से भेंट की। अयोध्या आगमन की खुशी में भव्य आतिशबाजी की गई। बैंड-बाजों और भक्ति संगीत से वातावरण गूंजता रहा। इसके बाद रामलीला प्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता 'बबलू' और व्यवस्थापक अजेन्द्र सिंह गौर,राजीव माथुर की अगुआई में राजसी डोला नगर भ्रमण के लिए निकला। मुख्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.